फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Lab tests will be done at 75% lower rates for patients in Una.

Una News: ऊना में मरीजों के 75% कम दरों पर होंगे लैब टेस्ट

Thu, 05 Sep 2024 03:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 05 Sep 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
Lab tests will be done at 75% lower rates for patients in Una.
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के नजदीक बुधवार को लाइफ केयर फाउंडेशन द्वारा सेवाभाव में स्थापित मेडिकल टेस्ट लैब का उद्घाटन गुरु नानक देव जी के वंशज बाबा अमरजोत सिंह बेदी द्वारा किया गया। ऊना हमीरपुर रोड पर स्थापित की गई इस लैब में सभी प्रकार के टेस्ट 75 प्रतिशत कम दरों पर किए जाएंगे। साथ ही 24 घंटों में सभी टेस्टों की रिपोर्ट मोबाइल फोन पर उपलब्ध करवा दी जाएगी और अगले दिन उसकी प्रति भी प्राप्त की जा सकती है। इस अवसर पर बाबा अमरजोत सिंह बेदी ने कहा कि इस जनहित कार्य के लिए लाइफ केयर संस्था बधाई की पात्र है। उन्होंने कहा कि लैब खुलने से यहां स्थानीय स्तर पर लोगों को लाभ मिलेगा। वहीं, सस्ती दरों पर अस्पताल के नजदीक टेस्ट उपलब्ध होंगे। लाइफ केयर फाउंडेशन के मुख्य प्रबंधक हरदीप सिंह ने बताया कि सुबह 7 बजे से 12 बजे तक सभी प्रकार के टेस्ट किए जा सकेंगे। संस्था के निदेशक अवतार सिंह के नेतृत्व में हिमाचल का यह छठा कलेक्शन सेंटर स्थापित किया गया है। इस अवसर पर बाबा जीत सिंह, बाबा प्रीतपाल सिंह, बाबा सुरिंद्र सिंह, मंदीप सिंह प्रबंधक, गुरु नानक मिशन संस्था के महासचिव हरपाल सिंह कोटला, परमजीत सिंह, बलविंदर सिंह, रविंदर सिंह, इंद्रजीत सिंह, प्रभजोत सिंह, जग्गा सिंह, लविश कपिला, विवेक, ममता, लैब तकनीशियन सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed