{"_id":"6058d8068ebc3e59012ba3dc","slug":"kutlahed-bjp-mahila-morcha-meeting-in-thanakalan-una-news-sml3651733172","type":"story","status":"publish","title_hn":"2022 मिशन रिपीट में महिलाएं निभाएंगी अहम भूमिका: कंवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2022 मिशन रिपीट में महिलाएं निभाएंगी अहम भूमिका: कंवर
विज्ञापन
कुटलैहड़ में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा बैठक के दौरान सदस्य।
- फोटो : Una
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ भाजपा महिला मोर्चा की बैठक थानाकलां में अध्यक्ष शकुंतला देवी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
कंवर ने कहा कि समाज का 50 प्रतिशत हिस्सा महिला वर्ग का है। वह सक्रिय रूप से समाज के विकास में योगदान दे सके, इसके लिए महिला मोर्चों का गठन किया गया था। भाजपा महिला मोर्चा आज हर क्षेत्र की महिलाओं के उत्थान के साथ देश निर्माण में योगदान दे रहा है। कोरोना के समय में भी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने मास्क बनाकर लोगों को वितरित कर प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से कोरोना से लड़ाई में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में भी महिला मोर्चा ने अपना योगदान दिया है।
उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि आने वाले समय में महिलाएं भाजपा के मिशन रिपीट 2022 में भी अहम भूमिका निभाएंगी। बैठक में एक बूथ बीस महिलाएं कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई। इस मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्णपाल शर्मा, मीनाक्षी राणा, जिला अध्यक्ष प्रोमिला ठाकुर, महामंत्री सुषमा ठाकुर, मंडल महामंत्री निशा भुल्लर, कार्यकारिणी सदस्य नीलम, अनीता कुमारी, रितू, रजनी वाला, त्रिशला समेत अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।