फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Kutlahad BJP took out a tricolor march on the success of Operation Sindoor

Una News: ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी पर कुटलैहड़ भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

Thu, 22 May 2025 12:26 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Kutlahad BJP took out a tricolor march on the success of Operation Sindoor
बंगाणा में तिरंगा यात्रा निकालते हुए भाजपा कार्यकर्ता।संवाद
हर हाथ में तिरंगा और हर दिल में भारतीय सेना के लिए दिखा सम्मान
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा बंगाणा भाजपा कार्यालय से रेस्ट हाउस चौक से बंगाणा चौक पहुंची
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। भारतीय सेना की ओर से हाल ही में अंजाम दिए ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता पर पूरे देश में गर्व और उत्साह का माहौल है। इसी कड़ी में कुटलैहड़ भाजपा मंडल की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें क्षेत्र के कार्यकर्ताओं, युवाओं और नागरिकों ने भाग लिया। बिलासपुर से भाजपा विधायक त्रिलोक जम्वाल ने मुख्य प्रवक्ता के रूप में पहुंचकर तिरंगा यात्रा में भाग लिया। पूर्व विधायक दविंदर कुमार भुट्टो भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। तिरंगा यात्रा बंगाणा भाजपा कार्यालय से प्रारंभ होकर बाजार से होती हुई रेस्ट हाउस चौक तक पहुंचकर वापस बंगाणा चौक पर पहुंची। यात्रा में युवाओं के जोश और देशभक्ति के नारों ने वातावरण को पूरी तरह राष्ट्रमय बना दिया। हर हाथ में तिरंगा और हर दिल में भारतीय सेना के लिए सम्मान दिखाई दिया। जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश पूरी तरह सुरक्षित है। ऑपरेशन सिंदूर इस बात का प्रमाण है कि अब भारत आतंकवाद को जड़ से खत्म करने की रणनीति पर कार्य कर रहा है। हमारी सेना ने सिर्फ 23 मिनट में पाकिस्तान के अंदर घुसकर आतंकवादियों का सफाया कर दिया, यह हमारे सैन्य बलों की ताकत और रणनीतिक क्षमताओं का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत अब वह देश नहीं रहा जो सिर्फ जवाब देता था, बल्कि अब भारत पहले वार करने की नीति पर अमल कर रहा है, जब राष्ट्रीय सुरक्षा की बात हो। विधायक त्रिलोक जम्वाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री की नीतियों की भी प्रशंसा की और कहा कि भारत अब निर्णायक कार्रवाई का समर्थक बन चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed