फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Krishna Pal Sharma resigns from the post of District Council Vice President

Una News: कृष्ण पाल शर्मा ने जिला परिषद उपाध्यक्ष पद से दिया त्यागपत्र

Thu, 07 Nov 2024 06:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 06:47 PM IST
विज्ञापन
Krishna Pal Sharma resigns from the post of District Council Vice President
त्यागपत्र पंचायती राज विभाग शिमला को लिखित रूप में भेजा
विज्ञापन

2020 के पंचायत चुनाव में जिला परिषद सदस्य चुने थे
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के थानाकलां से संबंध रखने वाले कृष्ण पाल शर्मा ने जिला परिषद ऊना के उपाध्यक्ष पद से त्याग पत्र दे दिया है। कृष्ण पाल वर्ष 2020 के पंचायत चुनाव में कुटलैहड़ के मोममन्यार जिला परिषद वार्ड से जिला परिषद सदस्य बनकर जिला ऊना के जिला परिषद उपाध्यक्ष बने थे। चार वर्षों तक जिला परिषद उपाध्यक्ष पद पर सेवाएं देने के बाद वीरवार को निजी कारण बताते हुए कृष्ण पाल शर्मा ने अपने पद से त्यागपत्र पंचायती राज विभाग शिमला को लिखित रूप में भेज दिया है। जनता में कृष्ण पाल शर्मा के त्यागपत्र को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं। कृष्ण पाल शर्मा कुटलैहड़ भाजपा का एक बड़ा चेहरा हैं और 2005 में पहली बार मोममन्यार जिला वार्ड से 5555 मत से जिला परिषद के सदस्य बने थे। 2020 में मोममन्यार जिला परिषद वार्ड से दूसरी बार 5000 मत से विजय होकर जिला परिषद ऊना के उपाध्यक्ष बने थे। आखिर कृष्ण पाल शर्मा ने जिला परिषद उपाध्यक्ष पद से त्यागपत्र क्यों दिया, जिले में इस बात की चर्चा हो रही है। हालांकि, जिला परिषद सदस्य पर पर अपनी सेवाएं कृष्ण पाल शर्मा जारी रखेंगे।




बाक्स

निजी कारणों से दिया त्यागपत्र, जिला परिषद सदस्य रहकर करूंगा सेवा : शर्मा



कृष्णपाल शर्मा का कहना है कि न कोई दबाव था और न ही कोई कारण। केवल पारिवारिक स्थिति के चलते जिला परिषद उपाध्यक्ष पद से त्यागपत्र दिया है। जिला परिषद सदस्य बनकर सेवा जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed