फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Krasna Lab started in Chintpurni Hospital, report will be available in a day

Una News: चिंतपूर्णी अस्पताल में क्रस्ना लैब शुरू, एक दिन में मिलेगी रिपोर्ट

Tue, 24 Jan 2023 12:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 24 Jan 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Krasna Lab started in Chintpurni Hospital, report will be available in a day
ऊना / चिंतपूर्णी (ऊना)। सिविल अस्पताल चिंतपूर्णी में लोगों की सुविधा के लिए क्रस्ना लैब स्थापित कर दी गई है। लैब के शुरू होने से लोगों को निशुल्क टेस्ट की सुविधा मिलने लगी है। इसके अलावा कुछ टेस्ट सरकार की तरफ से तय दामों पर किए जा रहे हैं। सुविधा शुरू होने से लोगों को अब निजी लैब में जाकर महंगे टेस्ट करवाने से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

प्रसिद्ध धार्मिक स्थल चिंतपूर्णी के सिविल अस्पताल में भी अब क्रस्ना लैब खुल गई है। लैब के माध्यम से लोगों के टेस्ट अस्पताल परिसर में ही हो पा रहे हैं। अस्पताल में मौजूदा समय में अस्थायी रूप से चल रही क्रस्ना लैब से संबंधित आधुनिक मशीनों को स्थापित कर दिया गया है। इससे अब मरीजों को टेस्ट करवाने के लिए निजी लैब के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। लैब का लाभ हजारों आबादी के अलावा चिंतपूर्णी में आने वाले श्रद्धालुओं को भी होगा। लैब में टेस्ट के कुछ घंटों के बाद ही मरीज को उसकी रिपोर्ट भी मिल जाएगी। इससे मरीज अपनी रिपोर्ट को एक दिन में ही संबंधित चिकित्सक को दिखाकर आगामी उपचार शुरू कर सकेंगे। बता देें कि क्रस्ना लैब में कुछ टेस्ट निशुल्क भी होते हैं। इसके लिए अस्पताल की पर्ची पर टेस्ट के नाम और आधार कार्ड होना जरूरी है।
विज्ञापन

लोगों को मिल रहा क्रस्ना लैब का लाभ
सिविल अस्पताल चिंतपूर्णी में लोगों को क्रस्ना लैब का लाभ मिल रहा है। इससे मरीजों के कुछ टेस्ट तो निशुल्क ही हो रहे हैं। जबकि कुछ टेस्ट सरकार की तरफ से तय दामों पर हो रहे हैं। डाॅ. राजीव गर्ग खंड चिकित्सा अधिकारी अंब
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed