{"_id":"68221300ef3b9e5d4e0e3589","slug":"kirtan-darbar-organized-in-baba-pahariya-temple-uparla-tanda-una-news-c-93-1-ssml1047-153582-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बाबा पहाड़िया मंदिर ऊपरला टांडा में सजा कीर्तन दरबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बाबा पहाड़िया मंदिर ऊपरला टांडा में सजा कीर्तन दरबार
Tue, 13 May 2025 07:13 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 13 May 2025 07:13 AM IST
विज्ञापन
सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया भाग, झंडा रस्म भी अदा की गई
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ विस क्षेत्र के ऊपरला टांडा गांव के बाबा पहाड़िया मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम करवाया गया। इस दौरान झंडा रस्म अदा करने के साथ बाबा के गुणगान कर पंडाल को भक्ति में सराबोर कर दिया। कार्यक्रम का आयोजन बाबा पहाड़िया मंदिर पंजैन के गद्दीनशीन बाबा अशोक कुमार और अल्का राणा के नेतृत्व में किया गया। भव्य दरबार में विशेष आकर्षण रहे पंजाब के प्रसिद्ध भजन गायक अश्वनी वर्मा, जिन्होंने अपनी सुरीली आवाज़ और भक्ति से ओतप्रोत भजनों के माध्यम से बाबा पहाड़िया की महिमा का गुणगान किया। अश्वनी वर्मा के भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। बाबा अशोक कुमार ने भी अपनी मधुर और भावपूर्ण आवाज़ में बाबा की स्तुति की। उन्होंने श्रद्धालुओं को बाबा पहाड़िया की जीवन गाथा और उनकी दिव्य लीलाओं से अवगत कराया। इस अवसर पर भंडारे का भी आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के समापन पर बाबा अशोक कुमार ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया और आने वाले समय में भी ऐसे आयोजनों को और भव्य रूप देने की बात कही।