फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Kashish wins Miss Teej contest at Una College.

Una News: ऊना कॉलेज में मिस तीज प्रतियोगिता में कशिश अव्वल

Sat, 22 Aug 2026 11:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 22 Aug 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Kashish wins Miss Teej contest at Una College.
ऊना। राजकीय महाविद्यालय ऊना में शनिवार को रोवर्स एंड रेंजर्स इकाई तथा कैंपस ब्यूटीफिकेशन कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में सावन तीज उत्सव-2026 का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय लोक संस्कृति, परंपराओं और लोक जीवन की जीवंत विरासत को सहेजना तथा विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना रहा।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मीता शर्मा रहीं।
विज्ञापन

उत्सव में बीबीए, बीसीए, बीकॉम, बीए एवं एमए के विद्यार्थियों के साथ रोवर्स एंड रेंजर्स तथा एनएसएस के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने पारंपरिक वेशभूषा और लोक प्रस्तुतियों के माध्यम से सावन की उमंग तथा हिमाचली और पंजाबी लोक संस्कृति की सुंदर छटा प्रस्तुत की। मिस तीज प्रतियोगिता में कशिश ने प्रथम, रिंकल ने द्वितीय तथा डिंपल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मटका सजावट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तनिका एवं राधिका, द्वितीय स्थान सोनाली एवं दमन तथा तृतीय स्थान शाबाज एवं अंशिका शर्मा ने प्राप्त किया। मेहंदी प्रतियोगिता में अमनदीप ने प्रथम, साक्षी ने द्वितीय तथा सरगुन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

मेहंदी प्रतियोगिता में बीबीए विभाग ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पंजाबी सिठनियां प्रतियोगिता में रोवर्स एंड रेंजर्स इकाई ने प्रथम, बीवॉक विभाग ने द्वितीय तथा एनएसएस टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed