फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Kangra bike rider killed in collision with high speed truck, passerby injured

Una News: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से कांगड़ा के बाइक सवार की मौत, राहगीर घायल

Thu, 27 Mar 2025 05:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 05:01 PM IST
विज्ञापन
Kangra bike rider killed in collision with high speed truck, passerby injured
बद्दी से शाहपुर लौट रहा था सतीश कुमार, धुसाड़ा में हुआ हादसा
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया, पुलिस कर रही तलाश


संवाद न्यूज एजेंसी

अंब (ऊना)। धुसाड़ा में एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक राहगीर घायल हो गया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। मृतक की पहचान अनिल कुमार पुत्र सतीश कुमार निवासी ततवाणी शाहपुर जिला कांगड़ा के रूप में हुई। अनिल बद्दी से अपने घर लौट रहा था।

जानकारी के मुताबिक वीरवार सुबह सात बजे अंब-ऊना मार्ग पर धुसाड़ा में हादसा हुआ। अंब से ऊना की तरफ जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान उनकी चपेट में आकर एक राहगीर अनिल कुमार पुत्र लाल चंद निवासी सुराणी खुंडियां कांगड़ा घायल हो गया। अनिल ट्रक चालक है और वह ढाबे पर चाय पीने के लिए रुका था। दोनों को उपचार के लिए क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने अनिल कुमार पुत्र सतीश कुमार को मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed