फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Kalruhi accident victim dies, another admitted to PGI

Una News: कलरूही हादसे में घायल व्यक्ति की मौत, दूसरा पीजीआई में भर्ती

Thu, 19 Feb 2026 07:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
Kalruhi accident victim dies, another admitted to PGI
पीजीआई ले जाते समय रास्ते में ली अंतिम सांस
विज्ञापन

कलरूही के पास हुआ था हादसा, पार्सल पिकअप ट्राला पेड़ से टकराया था
संवाद न्यूज एजेंसी

अंब (ऊना)। कलरूही के पास बुधवार रात सड़क हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल है। यह दुर्घटना उस समय हुई जब अपर अंदौरा के निवासी राहुल चौधरी और रवि कुमार एक पार्सल पिकअप ट्राला में सवार होकर मुबारिकपुर की ओर से अंब जा रहे थे। रात करीब साढ़े आठ बजे कलरूही के समीप पहुंचते ही चालक राहुल ने किन्हीं कारणों से वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके परिणामस्वरूप ट्राला सीधे सड़क किनारे लगे सफेदे के पेड़ों से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और दोनों युवक उसमें बुरी तरह फंस गए।

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर मशक्कत के बाद दोनों घायलों को बाहर निकाला और तुरंत सिविल अस्पताल अंब पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया, लेकिन स्थिति में सुधार न होने के कारण उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। दुर्भाग्य से चंडीगढ़ ले जाते समय रोपड़ के पास रवि कुमार ने दम तोड़ दिया, जबकि राहुल चौधरी का उपचार पीजीआई में जारी है।
विज्ञापन

डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की गहनता से जांच की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed