{"_id":"67b735de448a1e0ff20ecbc8","slug":"kalpana-won-in-speech-competition-una-news-c-93-1-sh11001-146642-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: भाषण प्रतियोगिता में कल्पना ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: भाषण प्रतियोगिता में कल्पना ने मारी बाजी
विज्ञापन
बंगाणा कॉलेज में सड़क सुरक्षा पर शिविर में किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में वीरवार को सड़क सुरक्षा पर जागरूकता शिविर लगाया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार भाटिया ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के महत्व और यातायात नियमों के पालन करने के लिए जागरूक किया। इस दौरान विद्यार्थियों के बीच भाषण प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें कल्पना ने पहला स्थान प्राप्त किया। तनु ठाकुर ने दूसरा और वैदेही ने तीसरा स्थान पाया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। रोड सेफ्टी क्लब के सदस्यों तन्वी, पायल, श्वेता शर्मा, शिवानी, मुस्कान ने सड़क सुरक्षा पर स्किट प्रस्तुत कर विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा का महत्व समझाया।
मुख्यातिथि संजीव भाटिया ने कहा कि सड़क सुरक्षा उपायों, कानून प्रवर्तन और सुरक्षित सड़कों को बढ़ावा देने में युवाओं की भूमिका जरूरी है। युवा पीढ़ी सक्रिय रूप से सड़कों पर यातायात में शामिल रहती है। सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने से खुद की सुरक्षा के साथ-साथ समाज में एक सकारात्मक उदाहरण भी प्रस्तुत करेंगे।