फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Kaihlvi to Lathiyani road is covered in potholes, patch work is uprooted, risk of accidents

Una News: कैहलवीं से लठियाणी सड़क गड्ढों में तब्दील, पैच वर्क उखड़ा, हादसों का खतरा

Mon, 30 Jun 2025 12:45 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Kaihlvi to Lathiyani road is covered in potholes, patch work is uprooted, risk of accidents
लोक निर्माण विभाग कर रहा किसी बड़े हादसे का इंतजार
विज्ञापन

तीन दिन पहले किया गया था पैच वर्क
कार्य की गुणवत्ता पर लोगों ने उठाए सवाल

संवाद न्यूज एजेंसी
लठियाणी (ऊना)। लोक निर्माण विभाग मंडल बंगाणा की ओर से तीन दिन पहले कैहलवीं से लठियाणी सड़क पर राधा स्वामी सत्संग घर डडीर के पास पुली पर किया पैच वर्क उखड़ गया है। सड़क पर कई स्थानों पर गड्ढे बन गए हैं। कुछ ही दिनों में सड़क पुरानी स्थिति में आ गई, जिससे हादसों का खतरा बढ़ गया है। लोक निर्माण विभाग की ओर से करवाए जा रहे कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं।
एक सप्ताह पहले सोशल मीडिया पर किसी व्यक्ति की ओर से इस पुली की बदहाली की पोस्ट साझा की। इसके बाद लोक निर्माण विभाग मंडल बंगाणा हरकत में आया और पुली पर पैच वर्क करवाया। विभाग के उच्च अधिकारियों की ओर से वाहवाही बटोरने के लिए पैच का कार्य पूरा करने के बाद समाचार पत्रों में भी प्रकाशित करवाया लेकिन यह तीन दिन तक ही लोगों को सुविधा प्रदान कर पाया। अब पैच वर्क की इतनी बुरी हालत हो गई कि चारों तरफ उखड़ी बजरी बड़े हादसे को न्योता दे रही है। इसके बावजूद विभाग इसे ठीक करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहा।
विज्ञापन

स्थानीयों लोगों किशन चंद, ओम प्रकाश, प्रभात चंद, लोकेंद्र सिंह, ऊषा रानी, कश्मीरी देवी, कांता देवी सहित अन्य ने इस पर गहरा रोष जताया। उनका कहना है कि राधा स्वामी सत्संग घर पास होने के कारण सप्ताह में दो बार संगत प्रेमी सत्संग सुनने यहां आते हैं। इस दौरान कोई भी बड़ी घटना घट सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता लठियाणी सुरेश शर्मा ने कहा कि बरसात के कारण पैच वर्क का कार्य रुका है। जैसे ही बरसात खत्म होती है तो यह कार्य प्राथमिकता पर करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed