फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Jyotiba Phule opened the doors of education for women: Santosh

ज्योतिबा फूले ने महिलाओं के लिए खोले शिक्षा के द्वार : संतोष

Fri, 11 Apr 2025 07:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 07:18 PM IST
विज्ञापन
Jyotiba Phule opened the doors of education for women: Santosh
लोअर अरनियाला में अखिल भारतीय सैनी समाज सेवा समिति की बैठक में की चर्चा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। अखिल भारतीय सैनी समाज सेवा समिति ऊना इकाई की बैठक वरिष्ठ नागरिक भवन लोअर अरनियाला में शुक्रवार को आयोजित हुई। इसमें सर्वप्रथम सभी सदस्यों और पदाधिकारियों ने ज्योतिबा फुले (पितामह सैनी समाज) की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके जन्मदिवस पर उन्हें याद किया। बैठक की अध्यक्षता कोटलां गांव की पूर्व प्रधान संतोष सैनी ने की और वशिष्ठ अतिथि के रूप में देवराज सैनी (वरिष्ठ नागरिक) ने कार्यक्रम में शिरकत की। संतोष सैनी ने कहा कि ज्योतिबा फुले ने कमजोर समुदायों एवं महिलाओं की शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया। शिक्षा के क्षेत्र में एवं सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में उनका अहम योगदान रहा है। बैठक का संचालन सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य नरेश सैनी ने किया। उन्होंने बताया कि सैनी समाज के आर्थिक, बौद्धिक एवं शैक्षणिक उत्थान के लिए कार्य किए जाएंगे। महात्मा ज्योतिबा फुले सैनी समाज के एक महान समाज सुधारक, विचारक, लेखक और क्रांतिकारी थे। उन्होंने जातिवाद, अस्पृश्यता और महिला शिक्षा के खिलाफ आवाज उठाई और सत्यशोधक समाज की स्थापना की। उनकी जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए हम उनके योगदान को याद कर सकते हैं और उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समाज में सुधार के लिए काम कर सकते हैं। बैठक में सर्वसम्मति से द्विवार्षिक सेवाकाल के लिए ऊना इकाई की प्रधान संतोष सैनी, महासचिव राजेश सिंह, वरिष्ठ नागरिक देवराज सैनी, संगठन सचिव नरेश सैनी व वित्त सचिव चरणजीत सैनी को मनोनीत किया गया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed