फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   jewellar protest in and sell, fruit and vegitable, himachal

स्वर्णकारों ने बेचे आलू और टमाटर

Wed, 30 Mar 2016 11:03 PM IST
संतोषगढ़ (ऊना)।
संतोषगढ़ (ऊना)। Updated Wed, 30 Mar 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
jewellar protest in and sell, fruit and vegitable, himachal
स्वर्णतकारों की हड़ताल, सोना छोड़ बेचे फल फ्रूट कर जताया रोष - फोटो : अमर उजाला

एक्साइज ड्यूटी के विरोध में जिला स्वर्णकार संघ का प्रदर्शन लगातार जारी है। लगभग 29 दिन से सुनार अपनी दुकानें बंद करके हड़ताल पर हैं। स्वर्णकार रोजाना नए तरीकों से विरोध-प्रदर्शन करके केंद्र सरकार का ध्यान अपनी मांगों की ओर आकर्षित करने में जुटे हैं।

विज्ञापन


बुधवार को स्वर्णकारों ने एमसी पार्क में रेहड़ियों पर आलू, टमाटर सहित अन्य सब्जियां बेचकर अपना विरोध जताया।  स्वर्णकार संघ के जिला अध्यक्ष सोमनाथ सर्राफ और विजय कोहली के अनुसार एक्साइज ड्यूटी के विरोध में स्वर्णकार करीब एक महीने से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन मोदी सरकार तक इस वर्ग की आवाज नहीं पहुंच रही है।
विज्ञापन


ऐसा प्रतीत होता है कि सरकार स्वर्णकारों का कारोबार बंद करने का हठ करके बैठी है। जब तक केंद्र उनकी मांगों को नहीं मानती, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।

स्वर्णकार शाम हांडा, किशोरी लाल और मूलराज ने कहा कि सरकार का यही रवैया रहा, तो स्वर्णकारों को सोने का व्यापार छोड़कर अन्य काम धंधे शुरू करने पड़ेंगे। इस मौके पर स्वर्णकार अशोक कुमार, टेक चंद सोनी, संजीव कुमार, अवतार धीमान, विक्रम, जनक, प्रिंस और संजीव कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed