फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Jeep overturned near Dadouli, two dozen devotees injured

Una News: दड़ौली के निकट पलटी जीप, दो दर्जन श्रद्धालु घायल

Fri, 05 Jun 2026 06:58 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 06:58 AM IST
विज्ञापन
Jeep overturned near Dadouli, two dozen devotees injured
नंगल(ऊना)। नंगल-आंनदपुर साहिब मुख्य मार्ग पर वीरवार को श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप जीप हादसे का शिकार हो गई। घटना में बच्चों सहित लगभग दो दर्जन श्रद्धालु घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल नंगल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नुरपुर बेदी के गांव हयातपुर के लगभग दो दर्जन से अधिक श्रद्धालु बुधवार रात को धार्मिक स्थल पीरनिगाह माथा टेकने पहुंचे थे। इनमें बच्चे भी शामिल रहे। वीरवार को जब श्रद्धालु माथा टेककर वापस अपने गांव जा रहे थे तो गांव दड़ौली के निकट पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेतों में जा पलटा। इसकी जानकारी 112 हेल्पलाइन नंबर दी गई और मौके पर पंहुची सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम ने सभी घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल भर्ती करवाया। थाना प्रभारी नंगल रणजीत सिंह संधु ने कहा कि घायलों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। बयान के आधार पर ही आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed