{"_id":"669ae9ab294c43e283057554","slug":"jcb-operators-bike-stolen-in-pandoga-una-news-c-93-1-ssml1048-128611-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: पंडोगा में जेसीबी ऑपरेटर की बाइक चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: पंडोगा में जेसीबी ऑपरेटर की बाइक चोरी
Sat, 20 Jul 2024 04:03 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 20 Jul 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
ऊना। थाना हरोली के तहत पंडोगा गांव में एक जेसीबी ऑपरेटर की सड़क किनारे खड़ी बाइक चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने बाइक चालक की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
जानकारी के अनुसार निखिल कुमार निवासी दौलतपुर डाकघर खड्ड तहसील हरोली जिला ऊना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पंडोगा गांव में कंग ढाबा के पास जेसीबी ऑपरेटर का काम करता है। उन्होंने कहा कि वह प्रतिदिन अपने पिता की बाइक पर कार्यस्थल पर आता और शाम को लौटता था। बीती नौ जुलाई को उसने अन्य दिनों की भांति ऊना-होशियारपुर सड़क मार्ग के किनारे कंग ढाबा के पास बाइक खड़ी की। अन्य लोग भी वहीं बाइक खड़ी करते थे। जब वह शाम को काम से लौटा तो उसकी बाइक वहां से गायब थी। इस दौरान उसने सोचा की शायद किसी ने उसके साथ शरारत की होगी। वह अपने स्तर पर बाइक की तलाश करता रहा, लेकिन कहीं बाइक का पता न चलने पर उसने पुलिस को शिकायत सौंपी है। उन्होंने कहा कि बाइक की आरसी और चाबी उसके पास है। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि मामले की जांच जारी है। संवाद