फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Janhit Morcha will run a campaign for encroachment free Una

Una News: अतिक्रमण मुक्त ऊना के लिए जनहित मोर्चा चलाएगा मुहिम

Wed, 21 May 2025 08:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 08:16 PM IST
विज्ञापन
Janhit Morcha will run a campaign for encroachment free Una
प्रशासन को 15 दिन का दिया अल्टीमेटम, व्यापारियों से भी मांगा सहयोग
विज्ञापन

जरूरत पड़ी तो कोर्ट का रुख करेंगे : भनोट
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। ऊना मुख्यालय लगातार अतिक्रमण, अवैध पार्किंग के साथ बढ़ती रेहड़ियों की समस्या से जूझ रहा है। लगातार ट्रैफिक की समस्या उत्पन्न हो रही है। पैदल चलने वालों को दिक्कत हो रही है और सड़क दुर्घटनाएं चिंता का विषय बन रही हैं। ऐसे में जनहित मोर्चा ने ऊना शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए मुहिम चलाने का एलान किया है। ऊना जनहित मोर्चा के चेयरमैन हरी ओम गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक के बाद यह फैसला लिया गया। ऊना जनहित मोर्चा के अध्यक्ष राजीव भनोट ने कहा कि ऊना अतिक्रमण की दलदल में फंसता जा रहा है, चालान इसका हल नहीं है। छोटे से लाभ के लिए ऊना की खूबसूरती को खत्म करने का प्रयास हो रहा है। ऐसे में सभी लोग मिलकर के अतिक्रमण के विरुद्ध आवाज़ उठाएं और व्यापारी अपना कर्तव्य समझ कर सहयोग करें। पहले ऊना जनहित मोर्चा सबसे आग्रह करेगा और कोशिश यह रहेगी कि सभी शहर के हित में अतिक्रमण कम करने में सहयोग करें और प्रशासन व पुलिस से आग्रह रहेगा कि यदि लोग सहयोग नहीं करते हैं तो उचित कानून कार्रवाई की जाए। राजीव भनोट ने कहा कि यदि इन सब समस्याओं में सहयोग न मिला तो ऊना जनहित मोर्चा जनहित में हाईकोर्ट में जाएगा और ऊना को अतिक्रमण मुक्त करने का प्रयास करेग। 15 दिन का नोटिस प्रशासन को दिया जा रहा है। उसके बाद लगातार तीन दिन के लिए एक घंटा रोज जिला मुख्यालय पर जिलाधीश कार्यालय के बाहर सांकेतिक धरना दिया जाएगा। अपना शहर, सुंदर शहर मुहिम चलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed