{"_id":"c74336cff9cb090e46febb6b0e9acfc5","slug":"jam-hindi-news-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेडलाइट चौक पर शव वाहन रोका, जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेडलाइट चौक पर शव वाहन रोका, जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Wed, 24 Feb 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में शवों के पोस्टमार्टम के बाद उन्हें वापस सासण ले जाते समय स्थानीय रेड लाइट चौक पर बसपा प्रदेशाध्यक्ष विजय नायर की अगुवाई में फिर चक्का जाम किया गया। बसपा ने लोगों को साथ लेकर हादसे में मारे गए दोनों युवाओं के शव वाहन को रेडलाइट चौक पर रुकवा दिया।
विज्ञापन
इस दौरान नंगल रोड, अंब रोड और हमीरपुर रोड से पूरी ट्रैफिक को रोक दिया गया। करीब आधे घंटे तक लगे जाम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती, प्रदेश सरकार और बिजली बोर्ड के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। जाम की सूचना मिलते ही एएसपी मदन लाल कौशल, डीएसपी कुलविंद्र सिंह और एसडीएम पृथीपाल सिंह समेत पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। जाम के बाद विजय नायर ने जिला प्रशासन को रात तक का समय देते हुए अपनी मांगें रखीं और मांगें पूरी न होने पर वीरवार से उग्र प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों को 40-40 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए। धार्मिक संस्थानों के ऊपर से गुजर रही किसी भी तरह की बिजली लाइन को तुरंत बदला जाए और मामले के आरोपी बिजली बोर्ड के अधिकारियों और कर्मचारियों को तुरंत सस्पेंड करने की मांग रखी।
विज्ञापन