फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   jam at Chintpurni

चिंतपूर्णी में लोगों के लिए जाम बना आफत

Thu, 23 Mar 2017 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/भरवाईं
ब्यूरो/अमर उजाला/भरवाईं Updated Thu, 23 Mar 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
jam at Chintpurni

शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में कुछ दिन से चिंतपूर्णी मुख्य मार्ग एवं चिंतपूर्णी-तलवाड़ा बाईपास पर जाम लगने के कारण श्रद्धालुओं सहित लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रोजाना लग रहे जाम से पैदल चलने वाले लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

विज्ञापन


इसके अलावा मुख्य पुलिस बैरियर पर भी आए दिन जाम लग रहा है। सड़क पर आए दिन लग रहे जाम के कारण स्थानीय दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। वहीं, मंदिर की लिफ्ट के पास भी वाहन पार्क होने के कारण सड़क पर आए दिन जाम लगा रहता है। ऐसे में स्थानीय लोगों के साथ-साथ मां के मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


कई वाहन नो ट्रैफिक जोन होने के कारण मंदिर रोड पर लगातार सवारियां ढोने का काम कर रहे हैं। ऐसे में पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवा उठने लगे हैं। जाम की समस्या हल करने को लेकर स्थानीय पुलिस और प्रशासन बेबस दिखाई दे रहा है। वहीं, पुलिस के दो विशेष अभियान चलाने के बाद फिर से सड़क पर बही हालात देखने को मिलते हैं। उधर, डीएसपी अंब जतिंद्र चौधरी का कहना है कि चिंतपूर्णी में जाम से निपटने के लिए पुलिस को कड़े निर्देश दिए गए हैं। जो भी ट्रैफिक कर्मी ड्यूटी में कोताही बरतता हुआ पाया गया, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed