{"_id":"686d04e32eaa3524900bc5d1","slug":"jal-shakti-department-division-thanakalan-got-a-new-building-worth-212-crores-una-news-c-93-1-ssml1048-158570-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: जल शक्ति विभाग मंडल थानाकलां को मिला 2.12 करोड़ का नया भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: जल शक्ति विभाग मंडल थानाकलां को मिला 2.12 करोड़ का नया भवन
विज्ञापन
जल शक्ति विभाग मंडल थाना कलां भवन का शुभरंभ करते विधायक विवेक शर्मा ।स्रोत स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
थानाकलां (ऊना)। कुटलैहड़ क्षेत्र को विकास की एक और सौगात मिली है। 2.12 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित जल शक्ति विभाग मंडल थानाकलां का नया भवन अब विभाग को समर्पित हो गया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बीती सात जून को भवन का उद्घाटन किया था, जबकि मंगलवार को विधायक विवेक शर्मा ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भवन में गृह प्रवेश करवाया। इस अवसर पर जल शक्ति विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, स्थानीय गणमान्य और बड़ी संख्या में जनता मौजूद रही।
विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि यह भवन विभाग की कार्यप्रणाली को संगठित करेगा और क्षेत्र की विकास यात्रा में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि एक साल के कार्यकाल में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और जल आपूर्ति जैसे क्षेत्रों में धरातल पर कार्य हुए हैं, सिर्फ कागज़ों तक सीमित नहीं रहे। विभाग को अब स्थायी भवन मिलने से कार्यों में तकनीकी और प्रशासनिक बाधाएं दूर होंगी। पहले कर्मचारी अस्थायी ठिकानों से कार्य करते थे। विवेक शर्मा ने बताया कि आगामी अढ़ाई वर्षों में सिंचाई, नलकूप व पेयजल योजनाएं क्षेत्र में आएंगी। मुख्यमंत्री के सहयोग से कुटलैहड़ में तेज़ी से काम हो रहा है और आने वाले समय में यह प्रदेश के अग्रणी विधानसभा क्षेत्रों में शामिल होगा।