फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   ITI Pandoga trainee corona infected

आईटीआई पंडोगा का प्रशिक्षु कोरोना संक्रमित

Fri, 23 Jul 2021 11:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
ITI Pandoga trainee corona infected
ITI Pandoga trainee corona infected
ऊना। आईटीआई पंडोगा में एक प्रशिक्षु समेत जिले में तीन कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। आईटीआई में कोरोना संक्रमण का मामला सामने आने के बाद संक्रमित प्रशिक्षु के सपंर्क में आए लोगों को होम आइसोलेट कर दिया है। इसके अलावा कंप्यूटर ट्रेड के संबंधित यूनिट को एक दिन के लिए बंद किया है। शुक्रवार को सामने आए संक्रमण के तीन मामलों में स्वास्थ्य विभाग ने नियमानुसार कार्रवाई करना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पंडोगा स्थित आईटीआई में कंप्यूटर ट्रेड से संबंधित एक प्रशिक्षु कोरोना संक्रमण का शिकार हुआ है। आईटीआई में मामला सामने आने के बाद संस्थान को सैनिटाइजेशन किया गया। कंप्यूटर यूनिट को एक दिन के लिए बंद कर दिया है। इसके अलावा छात्र के संपर्क में आए छात्रों को होम आइसोलेट कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शुक्रवार को जिले में तीन मामले रैपिड एंटीजन टेस्ट में सामने आए हैं जबकि आरटीपीसीआर रिपोर्ट में कोई मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शुक्रवार को जिले में 1094 रैपिड एंटीजन टेस्ट किए गए। इसमें तीन मामले सामने आए हैं। इन तीन मामलों में एक ऊना के समूरकलां, दूसरा घनारी के मवाकोहलां और तीसरा मामला आईटीआई पंडोगा से सामने आया है। आरटीपीसीआर रिपोर्ट में शुक्रवार को जिला में कोई मामला सामने नहीं आया है। इन सभी मामलों में स्वास्थ्य विभाग ने नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमन शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को जिला में तीन नए मामले सामने आए हैं। विभाग ने इन मामलों में कार्रवाई शुरू कर दी है। आईटीआई पंडोगा के प्रधानाचार्य विशाल चौधरी ने बताया कि संस्थान में संक्रमण का एक मामला सामने आया है जिसके बाद कंप्यूटर यूनिट को एक दिन के लिए बंद किया गया है। इसके अलावा संपर्क में आए प्रशिक्षुओं को होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed