फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   ITI Mehtpur defeated Bangana in volleyball match

Una News: वाॅलीबाल मुकाबले में आईटीआई मैहतपुर ने बंगाणा को दी शिकस्त

Wed, 23 Apr 2025 12:15 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
ITI Mehtpur defeated Bangana in volleyball match
आईटीआई ऊना में खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ पर मैच के दौरान ​भिड़ते ​खिलाड़ी।संवाद
जिलास्तरीय राजकीय और निजी आईटीआई खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिता में 16 आईटीआई के 240 खिलाड़ी दिखा रहे दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिलास्तरीय राजकीय और निजी आईटीआई खेलकूद प्रतियोगिता (पुरुष और महिला वर्ग) का आगाज मंगलवार को हुआ। पांच दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता का शुभारंभ एसडीएम सदर विश्व मोहन देव चौहान ने किया। इस प्रतियोगिता में 16 आईटीआई के लगभग 240 खिलाड़ियों ने वॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, बास्केटबाल, एथलीट और सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं। पहले दिन वाॅलीबाल मुकाबलों में राजकीय आईटीआई मैहतपुर बनाम बंगाणा के बीच मैच हुआ। इसमें मैहतपुर की टीम बंगाणा से 3-1 से विजयी हुई। एसओए गगरेट की टीम नैहरियां की टीम से 2-0 से विजयी हुई। कबड्डी के मुकाबलों में भद्रकाली आईटीआई बनाम शोभित आईटीआई चलोला के बीच जंग हुई। इसमें भद्राकाली की टीम चलोला की टीम से 54-17 से विजयी रही। मुख्यातिथि एसडीएम सदर विश्व मोहन देव चौहान ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। खेलों से मानसिक और शारीरिक विकास होता है। बच्चों में अनुशासित होकर जीवन जीने की कला आती है। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी नशे के चंगुल में फंस कर रह गई है। खेलों की ओर युवाओं का रुझान बढ़ने से उन्हें नशे से दूर किया जा सकता है। इस दौरान बीएस ढिल्लो, नीरज कुमारी, विशाल चौधरी, प्रवेश शर्मा एसएल कालिया, जसबीर सिंह, शशि कुमार, सुशील शर्मा अतुल ठाकुर, संजीव कुमार, मीना कुमारी मौजूद रहे। यह जानकारी राजकीय आईटीआई ऊना प्रधानाचार्य अंशुल भारद्वाज ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed