फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   It is necessary for B.Ed trainees to have knowledge of basIt is necessary for B.Ed trainees to have knowledge of basic subjects: Dr. Chamanic subjects: Dr. Chaman

बीएड प्रशिक्षुओं को आधारभूत विषयों की जानकारी होना आवश्यक : डॉ. चमन

Tue, 05 Dec 2023 12:10 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Dec 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
It is necessary for B.Ed trainees to have knowledge of basIt is necessary for B.Ed trainees to have knowledge of basic subjects: Dr. Chamanic subjects: Dr. Chaman
मैहतपुर (ऊना)। श्री विष्णु सनातन धर्म स्नातकोत्तर महाविद्यालय भटोली में बीएड विभाग के प्रशिक्षुओं को अतिथि वक्ता ने शिक्षण कौशल में विकास के महत्व विषय पर कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी। कॉलेज प्राचार्य डॉ. अरविंद शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की ओर से आचार्य डॉ. चमन लाल बंगा ने बीएड प्रशिक्षुओं को शिक्षा के क्षेत्र में नवाचारों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बीएड कर रहे प्रशिक्षुओं को उन सभी आधारभूत विषयों की जानकारी होना आवश्यक है जो आगे चलकर उनके काम आएंगी। कॉलेज प्राचार्य डॉ. अरविंद शर्मा ने अतिथि वक्ता का स्वागत करने के उपरांत कहा कि इस प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारियां बीएड प्रशिक्षुओं के लिए बहुत लाभकारी है, इसका अनुसरण करते हुए वह एक अच्छे शिक्षक बनकर समाज में अपनी भूमिका निभा सकते हैं। बीएड की विभागाध्यक्ष संगीता हांडा ने अतिथि वक्ता का पुरजोर स्वागत किया। इस अवसर पर बीएड विभाग के सह आचार्य राकेश कुमार, प्रियंका, मोहनीश, डॉ. ज्योति भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed