फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Invitation to Governor and Chief Minister for State Level Haroli Festival-2025

Una News: राज्यपाल व मुख्यमंत्री को राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2025 का न्योता

Tue, 22 Apr 2025 11:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 22 Apr 2025 11:58 AM IST
विज्ञापन
Invitation to Governor and Chief Minister for State Level Haroli Festival-2025
उपायुक्त ने शिष्टाचार भेंट कर औपचारिक रूप से उत्सव में किया आमंत्रित
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



ऊना। राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2025 के सफल आयोजन की तैयारियों के तहत सोमवार को उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने शिमला में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की तथा उन्हें औपचारिक रूप से उत्सव में आमंत्रित किया। उपायुक्त ने आमंत्रण पत्र भेंट करते हुए दोनों गणमान्य व्यक्तियों को उत्सव की रूपरेखा एवं प्रमुख कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हरोली उत्सव जनसहभागिता, सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय प्रतिभाओं के सम्मान का पर्व है। जिसे भव्य और अविस्मरणीय बनाने के लिए तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी हैं। उपायुक्त ने बताया कि यह आयोजन 27 से 29 अप्रैल तक कांगड़ मैदान, हरोली में आयोजित किया जाएगा। उत्सव का शुभारंभ 27 अप्रैल को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की उपस्थिति में करेंगे। जबकि 29 अप्रैल को समापन समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू करेंगे।

इस अवसर पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने आयोजन के प्रति शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए इसे सांस्कृतिक संवाद और सामाजिक सहभागिता का एक सशक्त मंच बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed