फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Investigation started against Dhawal Panchayat Secretary

Una News: धवाल पंचायत सचिव के खिलाफ जांच शुरू

Fri, 20 Mar 2026 12:53 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Investigation started against Dhawal Panchayat Secretary
डीसी मंडी के आदेश के बाद बीडीओ सुंदरनगर ने जांच शुरू की
विज्ञापन

आरोप, सचिव का कार्यकाल चुका, पंचायत घर खाली करवाया जाए
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर उपमंडल की धवाल पंचायत के सचिव बलदेव ठाकुर के खिलाफ मिली शिकायत पर बीडीओ सुंदरनगर ने जांच शुरू कर दी है। शिकायत ग्रामीणों ने पिछले महीने डीसी मंडी को लिखित रूप में भेजी थी। डीसी मंडी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जिला पंचायत अधिकारी को जांच के आदेश दिए थे। इसके बाद जिला पंचायत अधिकारी ने इसे बीडीओ सुंदरनगर को आगे जांच कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सचिव का कार्यकाल लगभग पांच वर्ष पूरा हो चुका है, लेकिन इस दौरान पंचायत में विकास कार्य अपेक्षित स्तर पर नहीं हुए। इसके अलावा, सचिव अपने दायित्व स्वयं निभाने के बजाय अन्य व्यक्ति को काम करवाते हैं। शिकायत में यह भी कहा गया है कि सचिव बिना सक्षम प्राधिकरण की अनुमति के पंचायत घर में निवास कर रहे हैं, जिससे सरकारी अभिलेखों की सुरक्षा पर प्रश्न उठते हैं। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि पंचायत घर में निवास के कारण अनुचित गतिविधियों की आशंका बनी रहती है और आम नागरिकों के साथ उनका व्यवहार सहयोगात्मक नहीं है। शिकायत में यह भी उल्लेख है कि पूर्व में सरकारी अभिलेखों के दुरुपयोग से जुड़े एक मामले में उनका नाम सामने आया था, जिससे स्थिति और अधिक संवेदनशील हो गई है। शिकायतकर्ताओं ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कराने और सचिव को तत्काल पंचायत घर खाली करने के निर्देश देने की मांग की है।
विज्ञापन

इस मामले में बीडीओ सुंदरनगर नियॉन धैर्य शर्मा ने बताया कि जिला पंचायत अधिकारी से पत्र प्राप्त होने के बाद एक कमेटी बनाई गई है। कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद ही अगली कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed