फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Investigation intensifies in the case of the bride who fled with jewelry; the woman who arranged the marriage failed to appear at the police station.

Una News: गहने लेकर भागी दुल्हन मामले में जांच तेज, शादी कराने वाली महिला नहीं पहुंची थाने

Tue, 30 Jun 2026 12:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 30 Jun 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Investigation intensifies in the case of the bride who fled with jewelry; the woman who arranged the marriage failed to appear at the police station.
गगरेट (ऊना)। शादी के महज दो दिन बाद नकदी और गहने लेकर भागी हुई दुल्हन के मामले में गगरेट पुलिस ने जांच का दायरा और बढ़ा दिया। सोमवार को पुलिस ने उस महिला को पूछताछ के लिए थाना बुलाया था, जिसने युवक का रिश्ता करवाकर शादी करवाई थी। हालांकि महिला स्वयं थाने में पेश नहीं हुई और उसकी जगह दो अन्य लोगों को भेज दिया। इस पर पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को कड़ी फटकार लगाते हुए स्पष्ट किया कि मामले में पूछताछ के लिए संबंधित महिला का स्वयं उपस्थित होना अनिवार्य है।
विज्ञापन

उपमंडल गगरेट के अंबोटा गांव का एक युवक कथित तौर पर शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुआ है। शिकायत के अनुसार शादी से पहले दुल्हन के कपड़े और गहने खरीदने के बहाने युवक से करीब 70 हजार रुपये लिए गए। इसके बाद शादी के केवल दो दिन बाद ही दुल्हन घर में रखी लगभग 70 हजार रुपये की नकदी और गहने लेकर भाग गई। मामले की जांच के दौरान पुलिस को प्रारंभिक तौर पर ऐसे संकेत मिले हैं कि पंजाब क्षेत्र में शादी के नाम पर ठगी करने वाला एक संगठित गिरोह सक्रिय हो सकता है, जो हिमाचल प्रदेश के युवाओं को निशाना बना रहा है। इसी कड़ी में पुलिस ने पंजाब के मुकेरियां क्षेत्र की उस महिला को पूछताछ के लिए बुलाया था, जिसने यह रिश्ता तय करवाया था।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार महिला के स्वयं उपस्थित न होने और उसकी ओर से दो अन्य लोगों को भेजे जाने से संदेह और गहरा गया। जांच एजेंसियां अब इस पहलू पर भी गंभीरता से काम कर रही हैं कि कहीं शादी कराने वाली महिला और उससे जुड़े अन्य लोग किसी बड़े ठगी नेटवर्क का हिस्सा तो नहीं। थाने पहुंचे दोनों व्यक्तियों से पुलिस ने पूछताछ की और उन्हें स्पष्ट शब्दों में कहा कि मामले को किसी भी स्तर पर दबाने या समझौते के माध्यम से प्रभावित करने का प्रयास स्वीकार नहीं किया जाएगा। पुलिस ने महिला को जल्द जांच में शामिल होने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी अनिल पटियाल ने बताया कि मामले की विभिन्न पहलुओं से गहन जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस तरह की घटनाओं में और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed