{"_id":"67e7e8c35ccd5237310db002","slug":"interviews-will-be-held-on-april-1-and-3-at-the-district-employment-officers-office-una-news-c-93-1-ssml1047-149936-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय में होंगे एक और तीन अप्रैल को साक्षात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय में होंगे एक और तीन अप्रैल को साक्षात्कार
विज्ञापन
बसाल उद्योग में हेल्पर के भरे जाएंगे 30 पद, मिलेगा 15 से 20 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। निजी उद्योग बसाल में हेल्पर के 30 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए साक्षात्कार एक अप्रैल को सुबह 10 बजे बसाल में होगा। जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 8वीं और 10वीं पास, आयु सीमा 18 से 35 वर्ष और वेतन 12 हज़ार निर्धारित किया गया है। इच्छुक योग्य अभ्यर्थी अपने योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म तिथि प्रमाण पत्र, हिमाचली बोनाफाइड, रोजगार पंजीकरण कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो, मूल प्रमाणपत्र, बायोडाटा की कॉपी, अनुभव प्रमाण पत्र सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। इसके अलावा निजी कंपनी झलेड़ा में सेल्स एग्जिक्यूटिव, सेल्स मैनेजर और कंप्यूटर ऑपरेटर के 13 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए साक्षात्कार 3 अप्रैल को सुबह 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता डिप्लोमा, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, एमबीए और बीटेक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इन पदों के लिए आयु सीमा 20 से 40 वर्ष और 15 से 20 हज़ार रुपये प्रतिमाह वेतन निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि इच्छुक योग्य अभ्यर्थी अपने योग्यता प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज़ फोटो, जन्म तिथि प्रमाण पत्र, हिमाचली बोनाफाइड, रोजगार पंजीकरण कार्ड, मूल प्रमाण पत्र, बायोडाटा की कॉपी, अनुभव प्रमाण पत्र सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।