फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   interview in bangana kv

बंगाणा के केवी में अध्यापकों का साक्षात्कार 18 मई को

Sat, 06 Jun 2015 07:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना, बंगाणा
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना, बंगाणा Updated Sat, 06 Jun 2015 07:39 PM IST
विज्ञापन
ऊना। केंद्रीय विद्यालय बंगाणा में अध्यापकों की भर्ती के लिए साक्षात्कार 18 मई को सुबह नौ बजे से लिया जाएगा। विद्यालय बंगाणा के प्रधानाचार्य ने बताया कि गणित (पीसीएम), संस्कृत, हिंदी एवं सामाजिक अध्ययन विषयों के लिए प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) के शैक्षणिक योग्यता संबंधित विषय में 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक डिग्री तथा बीएड होना आवश्यक है। प्राथमिक अध्यापक के लिए उम्मीदवार का कला, विज्ञान में बीएड अथवा जेबीटी होना अनिवार्य है तथा कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के लिए शैक्षणिक योग्यता बीसीए, एमएससी के साथ कंप्यूटर एप्लीकेशन में स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए। ड्राइंग, शिल्पकला/योगा अध्यापक के पद के लिए क्रमश: ड्राइंग, शिल्पकला, खेल, योगा की डिग्री के साथ-साथ संबंधित क्षेत्र में कार्य दक्षता एवं अनुभव होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि जो उम्मीदवार एक से अधिक विषयों में आवेदन करना चाहता हो, वह अलग से फार्म एवं पासपोर्ट साइज फोटो लगाकर आवेदन करे। साक्षात्कार के लिए उम्मीदवार को अपने मूल प्रमाण-पत्रों के साथ इनकी फोटो प्रतियां व नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो लाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed