फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Instructions to shift the registered street vendors in the city to the vendor market

Una News: शहर में पंजीकृत रेहड़ी संचालकों को वेंडर मार्केट में शिफ्ट करने के निर्देश

Tue, 02 Dec 2025 12:08 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Instructions to shift the registered street vendors in the city to the vendor market
ऊना शहर में सैनिक कैंटीन के पास हटने लगी रेहड़ियां। संवाद
कुछ संचालकों ने सामान को उठाना किया शुरू
विज्ञापन

नॉन वेंडिंग जोन घोषित होने के बाद नगर निगम ने शुरू की प्रक्रिया
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला प्रशासन ने शहीद भगत सिंह चौक से डिग्री कॉलेज तक एनएच किनारे के क्षेत्र को नॉन-वेंडिंग जोन घोषित कर दिया है। इसी के तहत नगर निगम ने सैनिक कैंटीन के समीप लगने वाली पंजीकृत रेहड़ी-फड़ी को ट्रक यूनियन कार्यालय के पास तैयार किए गए वेंडर मार्केट में शिफ्ट करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। हालांकि, इस निर्णय का रेहड़ी-फड़ी यूनियन ने विरोध शुरू कर दिया है।
यूनियन के प्रधान धर्मपाल का कहना है कि हमीरपुर रोड और ट्रक यूनियन को जाने वाले मार्ग के पास सड़क किनारे रेहड़ियां अब भी लग रही हैं, लेकिन नगर निगम वहां कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। उनका आरोप है कि कार्रवाई एकतरफा की जा रही है। ऊना शहर में नगर निगम के साथ 80 रेहड़ी संचालक पंजीकृत हैं। नॉन-वेंडिंग जोन घोषित होने के बाद से अवैध पार्किंग और अतिक्रमण के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। अब निगम ने सभी पंजीकृत रेहड़ी-फड़ी संचालकों को वेंडर मार्केट में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कुछ संचालकों ने सैनिक कैंटीन के पास से अपना सामान हटाना भी शुरू कर दिया है। नगर निगम का कहना है कि सड़कों से रेहड़ी-फड़ी हटने से जहां शहरवासियों को राहत मिलेगी, वहीं वेंडरों को भी स्थायी और व्यवस्थित स्थान उपलब्ध हो जाएगा।
विज्ञापन

कोट्स
नगर परिषद ने 1.3 करोड़ रुपये की लागत से वेंडर मार्केट का निर्माण किया है। इसमें 80 दुकानें हैं। पंजीकृत रेहड़ी संचालकों को इसी मार्केट में शिफ्ट करने के निर्देश जारी किए गए हैं। -मनोज कुमार, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed