{"_id":"627aadcc779b897c9673b605","slug":"instructions-to-complete-the-vaccination-of-15-to-17-year-old-children-una-news-sml408416430","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 से 17 साल के बच्चों का टीकाकरण पूरा करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 से 17 साल के बच्चों का टीकाकरण पूरा करने के निर्देश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला में स्वास्थ्य विभाग इस समय पांच से 12 साल तक के बच्चों के कोरोना टीकाकरण को शुरू करने की तैयारी में है, लेकिन अभी तक 12 से 14 और 15 से 17 साल के बच्चों का शत प्रतिशत कोरोना टीकाकरण नहीं हो पाया है। इस बीच अब जिला प्रशासन ने 15 से 17 साल के बच्चों का टीकाकरण पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
उपायुक्त राघव शर्मा ने स्कूलों में टीकाकरण के नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश भी दिए हैं। जानकारी के अनुसार जिले में 15 से 17 साल के 16,163 बच्चे कोरोना टीकाकरण के लिए पात्र हैं। इनमें से 14,983 बच्चों ने दूसरी डोज लगवाई है। 1,180 बच्चों की दूसरी डोज लगना अभी बाकी है। वहीं 15,908 बच्चों को कोरोना की पहली डोज लग चुकी है। 255 ने अभी तक पहली डोज भी नहीं लगवाई है। इसके अलावा 12 से 14 साल के वर्ग में कुल 11,354 बच्चे टीकाकरण के लिए पात्र हैं।
इनमें से 9,965 बच्चों ने पहली डोज लगवाई है और 1,349 ने अभी पहला टीका भी नहीं लगवाया है। वहीं 5,790 बच्चों ने दूसरी डोज लगवाई और 5,564 का टीकारकरण होना बाकी है। इस समय जिला स्वास्थ्य विभाग पांच से 12 साल के बच्चों के टीकाकरण की तैयारी में है। इससे पहले जिस वर्ग के बच्चों का टीकाकरण हुआ है उनमें भी अभी लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के लिए पांच से 12 साल के बच्चों के साथ अन्य वर्ग का टीकाकरण लक्ष्य पूरा करना एक चुनौती बना हुआ है। नोडल अधिकारी टीकाकरण संबंधी पंजीकरण करने का कार्य करेगा।
विज्ञापन
टीकाकरण संबंधी डाटा और अन्य चीजों का रखरखाव भी नोडल अधिकारी के जिम्मे होगा। उपायुक्त राघव शर्मा ने कहा कि बच्चों का टीकाकरण अभियान स्कूलों के सहयोग से ही शत प्रतिशत होगा। जिन स्कूलों में बच्चे टीकाकरण से अभी वंचित हैं, वहां जब भी स्वास्थ्य विभाग टीम पहुंचे तो उनका पूरा सहयोग करें।