फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Inspired people to become entrepreneurs and adopt indigenous products.

Una News: उद्यमी बनने और स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने के लिए किया प्रेरित

Fri, 04 Sep 2026 12:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 04 Sep 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Inspired people to become entrepreneurs and adopt indigenous products.
पंडोगा (ऊना)। स्वदेशी जागरण मंच की ओर से केसी स्कूल पंडोगा में उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में विद्यार्थियों को स्वदेशी, स्वरोजगार, स्थानीय उत्पादों तथा उद्यमिता के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। प्रधानाचार्य निर्मला देवी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पुनीत मोदगिल ने विद्यार्थियों के साथ अपनी उद्यमी बनने की यात्रा और अनुभव साझा किए। उन्होंने युवाओं को मेहनत, कौशल, नई सोच और उपलब्ध अवसरों की पहचान कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को केवल नौकरी पाने का लक्ष्य रखने के बजाय रोजगार देने वाला उद्यमी बनने का सपना भी देखना चाहिए। स्वदेशी जागरण मंच जिला ऊना के पूर्णकालिक प्रशिक्षक सत्यदेव शर्मा ने कहा कि स्वदेशी केवल वस्तुओं की खरीद तक सीमित नहीं है बल्कि स्थानीय रोजगार, अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भरता को मजबूत करने की सोच है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने और अपने परिवारों को भी स्थानीय उत्पादों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed