फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Inspection of construction work of Rajiv Gandhi Model Day Boarding School at Sanghanai

Una News: संघनई में राजीव गांधी मॉडल डे बोर्डिंग स्कूल के निर्माण कार्य का निरीक्षण

Fri, 30 Jan 2026 07:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 07:42 PM IST
विज्ञापन
Inspection of construction work of Rajiv Gandhi Model Day Boarding School at Sanghanai
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ऊना। स्कूल शिक्षा उप निदेशक (माध्यमिक) अनिल कुमार तक्खी ने विधानसभा क्षेत्र गगरेट के अंतर्गत संघनई में निर्माणाधीन राजीव गांधी मॉडल डे बोर्डिंग स्कूल का निरीक्षण किया। उनके साथ टीम में एचएएस (पी) उमेश शर्मा, जिला नोडल अधिकारी पुष्पा रानी, अध्यक्ष ग्रेड दो वरुण पाठक, तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संघनई की प्रधानाचार्य सुमन कुमारी शामिल रही। निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए अधिशासी अभियंता डिवीजन दौलतपुर चौक ने बताया कि लगभग 40 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और कार्य जारी है। स्कूल के नक्शे और अन्य दस्तावेजों का भी तक्खी ने बारीकी से निरीक्षण किया। इस परियोजना के लिए शिक्षा विभाग, शिमला की ओर से 5 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है, जिसमें से 3.50 करोड़ रुपये कार्य करने वाली एजेंसी के खाते में स्थानांतरित कर दिए गए हैं। इस स्कूल में छठी से बारहवीं तक के विद्यार्थी एक ही छत के नीचे शिक्षा ग्रहण करेंगे। बच्चों के परिवहन के लिए स्कूल बसों की व्यवस्था भी होगी। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह स्कूल 100 कनाल भूमि पर तैयार किया जा रहा है और कार्यकारी एजेंसी के अनुसार निर्माण कार्य लगभग 18 महीने में पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed