फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Injustice being done to workers in industries

Una News: उद्योगों में मजदूरों के साथ हो रहा अन्याय

Tue, 17 Jun 2025 12:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 17 Jun 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Injustice being done to workers in industries
टाहलीवाल (ऊना)। मिडास केयर वर्कर यूनियन बाथू का एक प्रतिनिधिमंडल देहलां गांव में राष्ट्रीय इंटक के संगठन सचिव एवं प्रदेश इंटक के महासचिव कामरेड जगत राम शर्मा से मिला। इस बैठक में उद्योगों में मजदूरों के साथ हो रहे अन्याय और प्रबंधन की मनमानी को लेकर चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने महासचिव को बताया कि प्रबंधन ने सात मजदूरों को निलंबित कर दिया है और 18 अन्य मजदूरों को गैर-कानूनी नोटिस जारी किए गए हैं। ये कार्रवाई बिना किसी वैध आधार के की गई है। जिससे क्षेत्र के मजदूरों में भारी असंतोष है। प्रतिनिधियों ने जिला इंटक और सरकार की निष्क्रियता पर भी नाराजगी जाहिर की और कहा कि मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बैठक के दौरान कामरेड जगत राम शर्मा ने मजदूरों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि वह इस मामले को दिल्ली कार्यालय और संबंधित उच्च अधिकारियों तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि मैं मजदूरों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहूंगा और इस समस्या का समाधान निकालने के लिए प्रबंधन और प्रशासन से संवाद करूंगा। कामरेड शर्मा ने यह भी कहा कि इस मामले को राष्ट्रीय इंटक अध्यक्ष डॉक्टर संजीवा रेड्डी, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, और प्रदेश इंटक अध्यक्ष हरदीप सिंह बावा के समक्ष रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed