फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Injured person dies in road accident

Una News: सड़क हादसे में घायल की मौत

Tue, 01 Jul 2025 08:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 08:07 PM IST
विज्ञापन
Injured person dies in road accident
ऊना। आईएसबीटी ऊना के समीप रविवार रात्रि के समय एचआरटीसी की बस से कार की टक्कर में घायल व्यक्ति की मंगलवार सुबह पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान त्रिलोचन सिंह निवासी लमलैहड़ी जिला ऊना के तौर पर हुई। पुलिस ने लापरवाही से कार चालने पर घायल चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया हुआ है। जानकारी के अनुसार रविवार रात्रि लुधियाना से हमीरपुर जा रही एचआरटीसी बस जैसे ही आईएसबीटी ऊना से आगे निकली तो पीछे से एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी। बस चालक जुगल किशोर ने बताया कि कार काफी तेज गति में थी और लापरवाही से चलाई जा रही थी। टक्कर के बाद उन्होंने तुरंत बस रोकी और नीचे उतरकर देखा तो कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। कार में सवार को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से त्रिलोचन को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। मंगलवार को उपचार के दौरान घायल ने दम तोड़ दिया। एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed