{"_id":"6689a9d6da323ec88807c6c4","slug":"information-sought-about-the-current-status-of-atal-tinkering-labs-in-schools-una-news-c-93-1-ssml1048-127737-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: स्कूलों में अटल टिंकरिंग लैब्स की मौजूदा स्थिति की मांगी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: स्कूलों में अटल टिंकरिंग लैब्स की मौजूदा स्थिति की मांगी जानकारी
Sun, 07 Jul 2024 02:02 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sun, 07 Jul 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
ऊना। जिला के स्कूलों में संचालित हो रही अटल टिंकरिंग लैब की वर्तमान स्थिति को लेकर शिक्षा निदेशालय ने जानकारी मांगी है। इसमें यह पूछा गया है कि जिन स्कूलों में इस प्रकार की लैब बनाई गई हैं, वह पहले से बेहतर हुईं या नहीं। यही नहीं, ऐसी लैब के स्कूलों की रिपोर्ट भी जारी की जाए, जहां इस प्रकार की लैब स्थापित होनी थी, लेकिन नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार अटल टिंकरिंग लैब की स्थापना के पीछे मुख्य विचार युवा छात्रों को विशिष्ट उपकरणों और उपकरणों का उपयोग करके व्यावहारिक और रचनात्मक तरीके से विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित अवधारणाओं को समझने के लिए प्रोत्साहित करना है। ऊना जिले में अभी तक सात राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में इस प्रकार की लैब स्थापित की गई हैं, जिनमें सलोह, बसदेहड़ा, घनारी, मुबारिकपुर, रोड़ा, पेखूबेला, केवी इंटरनेशनल ऊना शामिल हैं। इसके साथ ही करीब छह और स्कूलों में इस प्रकार की लैब स्थापित करने को कदमताल भी जारी है।
उधर, शिक्षा निदेशालय ने विभाग से यह पूछा कि किन स्कूलों के लिए नई अटल टिंकरिंग लैब स्थापित करने के लिए बजट जारी किया जा चुका है। यह बजट कितना है और इसका इस्तेमाल किन कारणों से नहीं हो पाया। यह रिपोर्ट 30 जून तक की जारी होगी।
विज्ञापन
कोट्स
जिले के सात स्कूलों में अटल टिंकरिंग लैब अच्छे तरीके से संचालित हो रही हैं। इससे बच्चे विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित जैसे विषयों का रचनात्मक तरीके से सीख रहे हैं। इससे जुड़ी रिपोर्ट देने के लिए सभी संबंधित स्कूल प्रबंधकों को निर्देश दिए गए हैं, ताकि ऐसी लैब अन्य स्कूलों में स्थापित करने की कार्यवाही भी आगे बढ़ाई जा सके।
- राजेंद्र कौशल, उपनिदेशक, उच्च शिक्षा विभाग, ऊना