फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Information boards will be installed in the city to indicate the speed of vehicles.

Una News: शहर में वाहनों की रफ्तार बताने के लिए लगाए जाएंगे सूचना बोर्ड

Thu, 11 Dec 2025 05:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 05:34 PM IST
विज्ञापन
Information boards will be installed in the city to indicate the speed of vehicles.
एनएच ने कुछ स्थानों पर स्पीड लिमिट बताने के लिए लगाए बोर्ड
विज्ञापन

प्रशासन की तरफ से शहर में वाहनाें की गति सीमा की गई है तय
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला मुख्यालय में ट्रैफिक व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए प्रशासन ने विभिन्न श्रेणी के वाहनों की गति सीमा निर्धारित की है। इसके साथ ही एनएच किनारे के क्षेत्रों को नॉन-वेंडिंग जोन और चौपहिया वाहनों की पार्किंग को प्रतिबंधित किया गया है। इन निर्देशों के पालन और आम जनता को जागरूक करने के लिए नगर निगम जल्द ही शहर के विभिन्न स्थानों पर सूचना बोर्ड स्थापित करेगा। यह प्रक्रिया इसी माह से शुरू की जाएगी।
नगर निगम के अनुसार प्रशासन की ओर से जारी नए दिशा-निर्देशों के अनुपालन में मिनी सचिवालय से ओम भुजिया भंडार तक तथा रेड लाइट चौक से क्षेत्रीय अस्पताल तक के हिस्से को नॉन-वेंडिंग जोन घोषित किया गया है। वहीं, पुराना बाजार क्षेत्र को चौपहिया वाहनों के लिए वन-वे किया गया है। शहर से प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं, ऐसे में वाहन चालकों को सूचित करने के लिए शहर के एंट्री प्वाइंट से ही गति सीमा संबंधी बोर्ड लगाए जाएंगे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों की अवहेलना पर तत्काल ऑनलाइन चालान जारी होगा। एनएचएआई कुछ स्थानों पर पहले ही बोर्ड लगा चुका है, जबकि नगर निगम शेष स्थानों पर अपने स्तर पर बोर्ड स्थापित करेगा।
विज्ञापन

शहर में विभिन्न दिशा-निर्देशों को दर्शाने के लिए जल्द ही सूचना बोर्ड लगाए जाएंगे। इसके लिए अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। -मनोज कुमार, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed