फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Information about bank schemes was given to people in Diyada Panchayat house

Una News: दियाड़ा पंचायत घर में लोगों को दी बैंक की योजनाओं की जानकारी

Tue, 26 Aug 2025 04:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 26 Aug 2025 04:52 AM IST
विज्ञापन
Information about bank schemes was given to people in Diyada Panchayat house
बड़ूही (ऊना)। अंब उपमंडल की दियाड़ा पंचायत में सोमवार को भारतीय स्टेट बैंक ने निशुल्क बैंकिंग शिविर लगाया । शिविर सुबह 10 बजे पंचायत घर में शुरू हुआ, जिसमें ग्रामीणों ने भारी संख्या में भाग लिया। शिविर के दौरान बैंक अधिकारियों एवं कस्टमर सर्विस पॉइंट संचालक श्याम सुंदर ने उपस्थित ग्रामीणों को बैंक की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन

इसमें जनधन खाते, आवर्ती जमा, सावधि जमा, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और विभिन्न लोन योजनाएं शामिल थीं। भारी बारिश के बावजूद ग्रामीण बड़ी संख्या में शिविर में पहुंचे और योजनाओं का लाभ उठाया। इस अवसर पर 20 नए जनधन जीरो बैलेंस खाते खोले गए। बैंक अधिकारियों ने ग्रामीणों को समय पर बचत करने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। शिविर में आए ग्रामीणों के लिए चाय-पकौड़े की व्यवस्था भी की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed