{"_id":"5fe08cb58ebc3e3d723f84ba","slug":"independent-candidate-from-sanghanai-and-bhanjal-ward-in-the-field-una-news-sml355169535","type":"story","status":"publish","title_hn":"संघनई और भंजाल जिप वार्ड से आजाद उम्मीदवार भी मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संघनई और भंजाल जिप वार्ड से आजाद उम्मीदवार भी मैदान में
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। पंचायती राज चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनाव लड़ने की ताल ठोक चुके प्रत्याशी अब डोर-टू-डोर प्रचार में जुटे हैं। सर्द फिजाओं के बीच प्रत्याशी पसीना बहा रहे हैं। देर रात तक प्रत्याशी समर्थकों के साथ सक्रिय हैं। एक प्रत्याशी ने तो कई जगह पोस्टर तक चिपका दिए हैं।
विधानसभा क्षेत्र गगरेट के तीन जिला परिषद वार्डों में मात्र अंबोटा वार्ड से भाजपा की उम्मीदवार पिंकी देवी अभी चुनाव मैदान में हैं। वहीं संघनई वार्ड से भाजपा से संगीता और कांग्रेस समर्थित रेखा ठाकुर मैदान में हैं। इसके साथ संघनई वार्ड से बतौर आजाद उम्मीदवार रजनी दीवान और बृजबाला सूद भी चुनावी रण में कूद चुकी हैं। संघनेई वार्ड में विधायक के घर होने से ये उनकी प्रतिष्ठा का सवाल बना है। भंजाल वार्ड सबसे हॉट सीट बनकर उभर रही है। इस सीट पर उम्मीदवार बड़े-बड़े वायदे नहीं बल्कि तत्काल काम कर रहे हैं। एक आजाद उम्मीदवार ने दोनों ही पार्टियों की नींद उड़ा कर रख दी है।
सोलर लाइट, जिम, क्रिकेट किट के अलावा ट्यूब वेल तक प्रत्याशी लगवा रहा है। ऐसे में कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशी अब डोर टू डोर प्रचार में जुट गए हैं। अंबोटा वार्ड में अभी एकमात्र भाजपा प्रत्याशी ने ही दावा पेश किया है। कांग्रेस की तरफ से किसी प्रत्याशी की घोषणा नहीं हुई है। गगरेट विधानसभा में तीन जिला परिषद सीट हैं। भाजपा इन तीनों सीटों पर अपनी प्रतिष्ठा की लड़ाई लड़ेगी। कांग्रेस खोई जमीन तलाशने के लिए प्रत्याशी मैदान में उतरेगी। फिलहाल गगरेट विधानसभा क्षेत्र के अधीन आने वाले तीनों वार्डों में उम्मीदवारों की संख्या बढ़ सकती है।