फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Indecent remarks on Facebook against MLA Raizada

सदर विधायक के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र भाषा का प्रयोग

Mon, 14 Jun 2021 11:07 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Indecent remarks on Facebook against MLA Raizada
ऊना। सदर विधायक सतपाल सिंह रायजादा के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर जिला कांग्रेस ने एसपी ऊना को शिकायत सौंपी है। शिकायत की कॉपी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, डीजीपी शिमला और विधासनभा अध्यक्ष को भी भेजी गई है।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस महासचिव अभिनव कुमार और वरुण पुरी ने बताया कि फेसबुक पर रोहित शर्मा के नाम से आईडी से रायजादा के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया जा रहा है। इससे उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जब इस बारे में पता लगाने की कोशिश की तो आईडी के बारे में पता नहीं लग पाया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि छानबीन के बीच पोस्ट को डिलीट भी कर दिया गया। वरुण पुरी ने एसपी अर्जित सेन ठाकुर से साइबर क्राइम एक्ट के तहत कार्रवाई करने की मांग की। इस मौके पर चांद ठाकुर, मनी सूरी, विवेक डढ़वाल, केतन सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed