फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Inclusion of six Panchayats of Kutlahad in Municipal Corporation is anti-people: Bhutto

कुटलैहड की छह पंचायतों को नगर निगम में शामिल करना जनविरोधी : भुट्टो

Sat, 18 Jan 2025 07:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 07:03 PM IST
विज्ञापन
Inclusion of six Panchayats of Kutlahad in Municipal Corporation is anti-people: Bhutto
बोले-सरकार मित्रों की जेब में भरने में व्यस्त और जनता त्रस्त
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से छह पंचायतों को प्रतिनिधियों के विरोध के बावजूद नगर निगम ऊना में शामिल करने के फैसले का भाजपा ने कड़े शब्दों में एतराज जताया है। पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने ऊना में प्रेस वार्ता में कहा कि सरकार का यह निर्णय जनविरोधी है और इसके खिलाफ जल्द ही भाजपा पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक करके आगामी रणनीति तैयार करेगी। ऊना जिला में अवैध खनन जोरों पर है। इसके अलावा सरकार झूठे प्रलोभन और जनता को ठग कर सत्तासीन हुई है। जिन गारंटियों के सहारे सत्ता हासिल की है, वर्तमान में किसी भी गारंटी का आम जनता को कोई फायदा नहीं हो रहा है। महिलाएं 1500 रुपये के नाम पर ठगी का शिकार होकर रह गई हैं। दूसरी ओर ठेकेदारों को विकास कार्य करवाने के नाम पर पैसे नहीं मिल रहे हैं। 1400 करोड़ की देनदारी को मात्र 80 करोड़ जारी कर इतिश्री कर ली गई है। अपने चहेतों को तवज्जो देकर अन्य ठेकेदारों को दरकिनार किया जा रहा है। इसे किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। सरकार ने जो सब्जबाग दिखाएं थे, वर्तमान में उस दिशा में एक भी काम नहीं हुआ है। सरकार अपने मित्रों की मंडली में और उनकी जेब भरने में व्यस्त है और प्रदेश की जनता पूरी तरह से त्रस्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed