फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Incidents of nighttime robbery continue unabated on the Una-Dhamandri-Takka road.

Una News: ऊना-धमांदरी-टक्का मार्ग पर रात को लूटपाट की नहीं थम रही घटनाएं

Sun, 26 Apr 2026 07:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 26 Apr 2026 07:56 AM IST
विज्ञापन
Incidents of nighttime robbery continue unabated on the Una-Dhamandri-Takka road.
ऊना। ऊना-धमांदरी-टक्का मार्ग पर रात के समय लूटपाट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे जब कोटलां खुर्द निवासी सागर पुत्र हंसराज रोजाना की भांति ऊना से अपने घर के लिए बाइक पर सवार होकर जा रहा था तो पुल के पास एक कार उसका पीछा करते हुए पहुंची। जैसे ही उसने गाड़ी की तरफ झांका तो दो युवक आगे और कुछ पीछे सवार थे। कार की तीखी लाइट से सागर गाड़ी का नंबर नहीं पढ़ पाया और अपनी-अपनी जान बचाने के चक्कर में वहां से बाइक लेकर अपने घर पहुंचा और अपने ताया और चाचा को घटना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने एकाएक घटनास्थल की ओर रुख किया। तब तक वहां से लूटपाट के इरादे से सागर का पीछा करने वाले लुटेरे भाग चुके थे। वही घटना क्षेत्र के साथ में लगे भवनों के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। क्षेत्र के प्रबुद्ध एवं खुफिया विभाग से सेवानिवृत्त मनोज कौशल ने 112 नंबर पर भी शिकायत करते हुए जनहित की सुरक्षा व्यवस्था के लिए उचित कदम उठाने की मांग की है। एसपी ऊना सचिन हिरेमठ का कहना है कि शिकायत के आधार पर क्षेत्र का दौरा करके सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed