फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Inauguration of drinking water scheme worth Rs 71.80 lakh

71.80 लाख रुपये की पेयजल योजना का उद्घाटन

Thu, 14 Jul 2022 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Inauguration of drinking water scheme worth Rs 71.80 lakh
उठाऊ पेयजल योजना ब्रह्मपुर, फतेहपुर, बेहमा का उद्घाटन करते विधायक राजेश ठाकुर। संवाद - फोटो : Una
दौलतपुर चौक (ऊना)। विधायक राजेश ठाकुर ने उठाऊ पेयजल योजना ब्रह्मपुर, फतेहपुर-बेहमा का वीरवार को उद्घाटन किया। इस पेयजल योजना पर 71.80 लाख रुपये की लागत आई है।
विज्ञापन

इससे ब्रह्मपुर, फतेहपुर, बेहमा और सजोई गांवों की पूरी बस्तियों की पेयजल किल्लत दूर होगी। विधायक राजेश ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा गगरेट की जनता से भेदभाव किया है, जबकि भाजपा सरकार ने गगरेट की जनता को केंद्रीय विद्यालय और इथेनाल प्लांट की स्वीकृति दिलवाई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस गुटबाजी का शिकार होकर रह गई है।
विज्ञापन

देश लगातार कांग्रेस मुक्त हो रहा है। कहा कि जयराम सरकार ने गगरेट विस क्षेत्र की हर मांग को पूरा किया है। जल्दी ही पिरथीपुर से सलोह वैरी की सभी खड्डों का तटीकरण होगा। इसकी डीपीआर स्वीकृति के लिए भेजी गई है। इस मौके पर अधिशाषी अभियंता प्रवीन शर्मा, मंडल अध्यक्ष सतपाल, सहायक अभियंता नीरज, कनिष्ठ अभियंता संजीव पठानिया, कनिष्ठ अभियंता परमजीत सिंह, कनिष्ठ अभियंता सुमित कुमार सहित गांववासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed