फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   in Una,shiv sena open a account in himachal, won zila parishad seat in una,una news shivsena election news

भाजपा-कांग्रेस से शिवसेना ने छीनी जिला परिषद की सीट

Sat, 23 Jan 2021 07:26 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 07:26 PM IST
विज्ञापन
in Una,shiv sena open a account in himachal, won zila parishad seat in una,una news shivsena election news
भाजपा-कांग्रेस से शिवसेना ने छीनी जिला परिषद की सीट
विज्ञापन

मैहतपुर (ऊना)। जिले की बहडाला जिला परिषद सीट पर शिवसेना ने बड़ा उलटफेर करते हुए भाजपा तथा कांग्रेस के हाथ से जिला परिषद की सीट को छीन लिया है। जिला परिषद के प्रत्याशी गुलजार सिंह ने बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा समर्थित प्रत्याशी को बड़े अंतर से शिकस्त देकर इस सीट पर कब्जा किया है। शिवसेना समर्थित गुलजार सिंह ने 6675 मत हासिल किए। जबकि मनजीत कुमार को 5490 तथा रविंद्र कुमार को 5205 मत हासिल हुए। गुलजार सिंह ने 1185 मतों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। गुलजार सिंह की जीत की खबर मिलते ही शिवसेना खेमे में जश्न का दौर शुरू हो गया। बहडाला गांव के एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले गुलजार सिंह ने इससे पूर्व भी एक दफा आजाद प्रत्याशी के तौर पर एमएलए का चुनाव लड़ा था। इस बार के जिला परिषद चुनाव में उन्होंने शिवसेना का समर्थन हासिल किया और शिवसेना के समर्थन से ही जिला परिषद का चुनाव लड़ा। गुलजार सिंह ने केवल ऊना जिला में जिला परिषद पर जीत करके भाजपा कांग्रेस को हैरत में डाल दिया है। बल्कि प्रांत में भी शिवसेना का नाम सियासी आसमान पर चमका दिया है। शिवसेना के प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष शिवदत्त वशिष्ठ ने कहा कि यह जीत शिवसेना के लिए बहुत मायने रखती है। उन्होंने कहा कि शिवसेना लोगों के विश्वास पर खरा उतरने की कोशिश करेगी। शिवसेना के जिला प्रभारी राजीव मेनन तथा महासचिव पाल सिंह ठाकुर ने भी शिवसेना प्रत्याशी गुलजार सिंह की जीत पर खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed