फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   In Una petrol pump employees beat customer with sticks and iron pliers for failing to make online payment

लाठी, थप्पड़ और घूसों की बरसात: पेट्रोल पंप पर युवक की बेरहमी से पिटाई, मोबाइल ने दिया धोखा; सजा मोहम्मद को

Sun, 26 Apr 2026 08:13 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना।
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना। Published by: विकास कुमार Updated Sun, 26 Apr 2026 08:13 PM IST
सार

मोहम्मद यूसुफ ने शिकायत में बताया कि शनिवार रात बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए बाथड़ी स्थित एक पेट्रोल पंप पर रुका। उसने 50 रुपये का पेट्रोल डलवाया, लेकिन भुगतान करते समय उसका मोबाइल फोन बंद हो गया। 

विज्ञापन
In Una petrol pump employees beat customer with sticks and iron pliers for failing to make online payment
ऊना में युवक की बेरहमी से पिटाई - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के औद्योगिक क्षेत्र बाथू-बाथड़ी स्थित एक पेट्रोल पंप पर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। मामूली विवाद को लेकर एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। इस पूरी वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही इलाके में आक्रोश फैल गया है। उधर टाहलीवाल पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी।

विज्ञापन

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार टाहलीवाल के वार्ड-2 निवासी मोहम्मद यूसुफ ने शिकायत में बताया कि शनिवार रात बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए बाथड़ी स्थित एक पेट्रोल पंप पर रुका। उसने 50 रुपये का पेट्रोल डलवाया, लेकिन भुगतान करते समय उसका मोबाइल फोन बंद हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक ने कर्मचारियों से फोन चार्ज करने की बात कही ताकि वह ऑनलाइन भुगतान कर सके, लेकिन इसी बात पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने युवक को जबरन कमरे में ले जाकर डंडों और लोहे के प्लास से बेरहमी से पीटा। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक पर लगातार लाठी, थप्पड़ और घूसे बरसाए जा रहे हैं।

विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ऊना सचिन हिरेमठ ने बताया कि मामले की जांच जारी है और वीडियो में दिख रहे आरोपियों को जल्द हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed