फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   in una district revnew record of 1968 will be online

पुराना राजस्व रिकॉर्ड लेने के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे कार्यालयों के चक्कर

Fri, 04 Feb 2022 11:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
in una district revnew record of 1968 will be online
ऊना। जिले में अब पुराने जमीन के रिकार्ड के लिए लोगों को तहसील और राजस्व विभाग के दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने होंगे। जिले में उर्दू भाषा का रिकार्ड को भी ऑनलाइन किया जाएगा। इससे नकल एजेंसी में बार-बार फर्द लेने के लिए चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इस योजना के तहत अंब व हरोली उपमंडल का अधिकांश रिकार्ड अपलोड कर लिया गया है।
विज्ञापन

भूमि संबंधी पुराना रिकार्ड लेने के लिए तहसील में स्थापित नकल एजेंसी में पुरानी फर्द लेने के लिए आवेदन देना पड़ता है। जिसके कुछ दिनों बाद फर्द मिल पाती है। इस समस्या को दूर करने के लिए राजस्व विभाग पुराने रिकार्ड को ऑनलाइन करने के लिए प्रक्रिया तेज कर दी है। जिला स्तर पर स्थापित रिकार्ड रूम में राजस्व विभाग का पुराना रिकार्ड रखा गया है, लेकिन कई साल बीत जाने के कारण अब रिकार्ड भी खराब होना शुरू हो गया है।
विज्ञापन

इसके चलते अब इस रिकार्ड को डिजिटल करने के लिए प्रशासन व राजस्व विभाग ने प्रक्रिया तेज कर दी है। पुराना राजस्व रिकार्ड ऑनलाइन होने से आम लोगों को भी परेशान नहीं होना पड़ेगा। साथ ही, पटवारियों से काम का बोझ भी कम होगा। इस संबंध में जिला राजस्व अधिकारी जोगिंद्र पटियाल ने कहा कि जिले का पुराना रिकार्ड ऑनलाइन किया जा रहा है। इसके लिए प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
2005 के बाद का रिकार्ड पहले ही है ऑनलाइन
जिले में 2005 से लेकर अभी तक सारा राजस्व रिकार्ड व जमाबंदी रिपोर्ट ऑनलाइन मौजूद है। इसी तर्ज पर पुराने रिकार्ड को भी संरक्षित कर उसे ऑनलाइन करने के लिए प्रक्रिया चलाई जा रही है। इसके लिए रोजाना पुराने को स्कैन कर अपडेट किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed