फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   in una beating a lady after result,una news election beating with a lady

पंचायत चुनाव में वोट न डालने पर महिला से मारपीट

Wed, 27 Jan 2021 06:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 06:38 PM IST
विज्ञापन
in una  beating a lady after result,una news election beating with a lady
पंचायत चुनाव में वोट न डालने पर महिला की पिटाई
विज्ञापन

संतोषगढ़ (ऊना)। क्षेत्र के निकटवर्ती गांव मजारा में पंचायत चुनाव में वोट न डालने को लेकर एक महिला से मारपीट करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मारपीट की वारदात में आरोपियों ने पीड़ित महिला पर जमकर लात-घूंसे बरसाए। मारपीट में महिला की बाजू में तेजधार हथियार लगने से घाव हो है। पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत संतोषगढ़ पुलिस चौकी में दर्ज करवाई है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित महिला ने गांव के चार लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार महिंद्र कौर पत्नी भाग सिंह निवासी वार्ड नंबर तीन गांव मजारा ने पुलिस चौकी संतोषगढ़ में शिकायत दर्ज करवाई है कि कुलदीप सिंह, भूपिंद्र, वीरो और साहिल ने उसके साथ पंचायत चुनाव में उन्हें वोट न डाले जाने का आरोप लगाकर रास्ता रोक कर उसके साथ मारपीट की, जिससे उसे चोटें आई हैं। उधर, संतोषगढ़ पुलिस चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार का कहना है कि पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ 323, 324, 341, 451, 34 आईपीसी के तहत केस दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed