फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   In the fight for the chair, the election symbol was the chair itself

Una News: कुर्सी की लड़ाई में कुर्सी ही मिला चुनाव चिह्न

Thu, 07 May 2026 06:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 07 May 2026 06:36 AM IST
विज्ञापन
In the fight for the chair, the election symbol was the chair itself
संतोषगढ़ (ऊना)। नगर परिषद चुनाव की तपती सियासत में इस बार कुर्सी ही जंग का सबसे बड़ा हथियार बन गई है। चुनाव मैदान में उतरे नौ प्रत्याशियों को कुर्सी का चुनाव चिह्न मिलते ही मुकाबला और भी रोचक व सीधा हो गया है। अब हर दावेदार उसी कुर्सी तक पहुंचने की होड़ में है, जिसे जनता अपने वोट से तय करेगी।
विज्ञापन

बुधवार को नामांकन पत्र वापसी के बाद चुनावी मैदान में बचे 19 प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न जारी किए गए। चुनाव चिह्न आवंटित होने के उपरांत भाजपा समर्थित कुल नौ प्रत्याशियों में से सात प्रत्याशियों को कुर्सी का चुनाव चिह्न मिला है जबकि दो प्रत्याशियों को ताला-चाबी चिह्न मिला है।
विज्ञापन

कांग्रेस के सात प्रत्याशियों को चुनाव के लिए ताला-चाबी व दो प्रत्याशियों को कुर्सी का चिह्न मिला है। नगर परिषद के वार्ड चार से आजाद प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे वीरेंद्र मोहन प्रभाकर को चुनाव चिह्न के रुप में सिलाई मशीन का निशान मिला है। नगर परिषद के कुल नौ वार्डों से चुनाव लड़ने के इच्छुक कुल 19 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए थे। जिनमें से किसी ने भी अपना नामांकन वापस नहीं लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद के वार्ड नंबर चार को छोड़कर बाकी आठ वार्डों में मुकाबला कांग्रेस व भाजपा समर्थित उम्मीदवारों में आमने-सामने का है। अब कुल मिलाकर नगर के नौ वार्डों के लिए लगभग 7775 मतदाता अपने-अपने वार्ड के लिए अपने पार्षद का चुनाव 17 मई को अपने वोट के अधिकार के साथ करेंगे।

भाजपा के समर्थन से नगर के कुल नौ वार्डों में से पांच पर महिलाएं चुनाव लड़ रही हैं जबकि चार वार्डों से पुरुष प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। कांग्रेस ने नौ वार्डों में से सात में महिलाएं व दो वार्डों में पुरुष प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed