फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   In the fields due to rain and wind

बारिश व हवाओं से खेतों में गिरने लगी मक्की की फसल

Tue, 20 Sep 2022 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
In the fields due to rain and wind
बंगाणा क्षेत्र के गांवों में भारी बारिश तथा हवाओं से खेतों में ही बिछी मक्की की फसल। संवाद - फोटो : Una
ंगाणा (ऊना)। जिले के पहाड़ी क्षेत्रों में साल में केवल दो फसलें मक्की और गेहूं की उगाई जाती हैं। इन दोनों मुख्य फसलों पर कभी जानवरों और कभी मौसम की मार पड़ जाती है। इस साल भी बंगाणा के कई इलाकों में किसानों के दिन रात एक कर फसल को जानवरों से बचाया। अब इस फसल पर मौसम की मार पड़नी शुरू हो गई है। तेज हवाओं के झोंको से मक्की की लहलहाती फसल जमीन पर गिरने लगी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार तेज बारिश और हवाओं से बंगाणा उपमंडल के चंबोआ, चडोली, कोकरा, बुहाणा, हरोट, कडथोली, कुखेड़ा, चपलाह, धनेत, ठठूह सहित अन्य गांवों में मक्की की फसल खेतों में ही बिछ गई थी। किसानों ने बड़ी मुश्किल से खराब हुई फसल को इकट्ठा तो कर लिया। परंतु मंगलवार सुबह से ही घने बादलों ने एक बार फिर किसानों के चेहरों से रौनक छीन ली है।
विज्ञापन

क्षेत्र के किसानों में सोमनाथ सोनी, सुरेश ठाकुर, नरेंद्र धीमान, अशोक ठाकुर, सतीश शर्मा, रवि शर्मा सुखदेव शर्मा ने कहा कि इस समय अगर और बारिश हुई तो मक्की की फसल को बहुत नुकसान होगा। बता दें कि क्षेत्र में कुछ स्थानों पर मक्की की फसल की कटाई शुरू हो चुकी है और कुछ किसान मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपनिदेशक जिला कृषि विभाग कुलभूषण धीमान ने बताया कि क्षेत्र में इस बार मक्की की पैदावार अच्छी रही है। कहा कि अगर मौसम की मार से कहीं फसल को नुकसान पहुंचने की उनको सूचना मिलती है तो विभाग की ओर से मौके का जायजा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed