फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   In-laws' side accused of murder of daughter

ससुराल पक्ष पर बेटी की हत्या का आरोप

Tue, 03 Aug 2021 11:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
In-laws' side accused of murder of daughter
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा में विवाहिता के आत्महत्या मामले ने तूल पकड़ लिया है। मायके पक्ष ने बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। इस संबंध में बंगाणा थाने में मामला दर्ज करवाया है। शिकायतकर्ता की बेटी ने बीते 22 जुलाई को घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। परिजनों ने अब हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस मामले में जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार विवाहिता के पिता बहादुर सिंह निवासी जहान खेलां जिला होशियारपुर पंजाब ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसकी बेटी के ससुराल पक्ष के लोग शादी के कुछ दिन बाद ही दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। शिकायतकर्ता ने बताया कि इसकी बेटी की शादी 15 जून 2014 को जिले में ओंकार सिंह के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही इसका पति और उसके परिवार वाले इसकी बेटी को दहेज के लिए तंग करने लग पड़े।
विज्ञापन

इससे पहले भी मारपीट को प्रताड़ित करने की शिकायतें उनकी बेटी ने मायके आकर की थी। ससुराल पक्ष का उनकी बेटी के ऊपर इतना ज्यादा अत्याचार बढ़ गया कि उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली। मृतक महिला के परिजनों ने पुलिस और प्रशासन से आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एसपी अर्जित सेन ठाकुर का कहना है कि पुलिस ने मृतक महिला के पिता की शिकायत के आधार पर ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed