फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   In election day una market locked

मतदान के दिन बाजारों में पसरा रहा सन्नाटा

Sat, 12 Nov 2022 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Nov 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
In election day una market locked
ऊना। मतदान के चलते शनिवार को ऊना शहर में सन्नाटा पसरा रहा। जिले भर में सुबह 8:00 बजे से शुरू हुई मतदान प्रक्रिया के चलते मतदाता मतदान केंद्रों के बाहर कतारों में लगकर बारी का इंतजार करते दिखे। दूसरी तरफ शहर में सामान्य दिनों की अपेक्षा चहल-पहल भी काफी कम दिखी।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय ऊना के मुख्य बाजार सहित अरविंद मार्केट, पुलवाला बाजार, जीवन मार्केट, खोखा मार्केट, ऊना बस स्टैंड, रोटरी चौक, अस्पताल मार्ग व नंगल रोड सहित शहर के विभिन्न वार्डों में भी सन्नाटा पसरा रहा। चंडीगढ़-धर्मशाला नेशनल हाईवे पर स्थित ऊना शहर में रोज की अपेक्षा शनिवार को कम ही लोग शहर में नजर आए। चुनाव के लिए मतदान को देखते हुए सार्वजनिक अवकाश के कारण शहर में अधिकतर दुकानें भी सुबह देरी से खुलीं। सुबह 11:00 बजे तक भी शहर में कई दुकानों पर ताला लटका रहा। दूसरी तरफ बाजार में खुली दुकानों में भी कम ही ग्राहक दिखे। शहर के अरविंद, पुलवाला बाजार, जीवन मार्केट व खोखा मार्केट सहित सभी बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा है। जबकि मतदान केंद्रों के आसपास वाली दुकानों में चहल-पहल बनी रही।
विज्ञापन

चाय चुस्कियों के साथ चुनावी चर्चा
चाय की दुकानों में चुस्कियों के साथ चुुनावी चर्चा होती रही। चौक चोराहों पर भी हर कोई चुनावी रंग में रंगा हुआ नजर आया। अधिकतर जगह लोग विभिन्न मतदान केंद्रों की स्थिति को लेकर आंकलन पर चर्चा करते रहे। स्थानीय विक्रम, रविंद्र व अन्य ने बताया कि चुनावी चर्चा भी जरूरी है। अपने आसपास हो रही गतिविधियों पर चर्चा करना ज्ञान बढ़ाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed