फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   In Chintpurni, thousands of devotees got their heads refurbished on Ashtami

चिंतपूर्णी में अष्टमी में सुबह ही लगा श्रद्धालुओं का तांता

Wed, 13 Oct 2021 10:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
In Chintpurni, thousands of devotees got their heads refurbished on Ashtami
चिंतपूर्णी मंदिर में अष्टमी के दिन दर्शन के लिए खड़े श्रद्धालु। - फोटो : Una
भरवाईं (ऊना)। मां चिंतपूर्णी मंदिर में अष्टमी पर भक्तों ने हाजिरी लगाकर पावन पिंडी के दर्शन किए। सुबह के समय श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक रही।
विज्ञापन

अष्टमी के दिन दोपहर बाद मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को दर्शनों के लिए अधिक इंतजार नहीं करना पड़ा। कई श्रद्धालुओं ने अष्टमी के दिन मुंडन हाल में बच्चों के मुंडन करवाए और कन्या पूजन किया। बुधवार को चार बजे तक 5240 श्रद्धालुओं ने मां के दर पर शीश नवाया। नवरात्र 14 अक्तूबर तक चलेंगे और वीरवार को नवरात्र का आखिरी दिन है। मंदिर न्यास के अनुसार इन नवरात्र में अष्टमी तक 80 हजार श्रद्धालु मां के दर पहुंच चुके हैं।
सात से 12 अक्तूबर तक मंदिर न्यास को 47.82 लाख रुपये नकद चढ़ावा प्राप्त हुआ है। सप्तमी के दिन 20 ग्राम सोना, 623 ग्राम चांदी मंदिर में श्रद्धालुओं ने चढ़ाया। नवरात्र में मंदिर न्यास की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बेहतर इंतजाम किए हैं। क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था भी काफी बेहतर देखने को मिली।
विज्ञापन

नवरात्र में तैनात पुलिस कर्मी और होमगार्ड जवानों ने लाइन व्यवस्था बनाने को लेकर बेहतर कार्य किया। मेला अधिकारी एसडीएम अंब मनेश यादव ने बताया कि चिंतपूर्णी मंदिर में मेले में तैनात अधिकारियों के साथ स्थानीय लोगों ने भी अपना पूरा सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed